मट्ठा की अरबी 2025,

भारतीय खानपान की विविधता में कुछ व्यंजन ऐसे होते हैं जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति धरोहर और पारंपरिक रसोई का भी हिस्सा है। मट्ठा की अरबी भी एक ऐसा ही व्यंजन है ,जिसे खासकर उत्तर भारत और बिहार के घरों में बड़े प्रेम से बनाया और खाया जाता है। यह व्यंजन अरबी और मठ्ठा की बेहतरीन मेल से तैयार होता है, जो स्वाद पौष्टिकता और सरलता का अनूठा उदाहरण है।

अरबी एक प्रकार की जड़ वाली सब्जी है जो भारत में प्राचीन काल से ही भोजन का हिस्सा रही है। अरबी की सब्जी को कई रूपों में पकाया जाता है, कभी मसालेदार ग्रेवी में कभी सुखी भुजिया की तरह तो कभी दही या सरसों के साथ मटर का प्रयोग भी भारतीय व्यंजन मैं व्यापक रूप से किया जाता है।

मट्ठा की अरबी के स्वास्थ्य लाभ:

  • फाइबर से भरपूर: अरबी मैं उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है, और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
  • ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत: अरबी में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को भरपूर प्रदान करते हैं। यह थकान को दूर करने में मदद करती है।
  • कम वसा वाला आहार: अगर इसी काम तेल में बनाया जाए तो मट्ठा की अरबी एक कम वसा वाला स्वास्थ्यवर्धक भोजन बन जाता है :

खास टिप्स:

  • अरबी को तलने के बजाय भूलने से इसका स्वाद भी बढ़ता है और यह हल्की भी रहती है।
  • अरबी को पकाने से पहले हाथों में थोड़ा-सा नींबू का रस या तेल रगड़ ले, इसे हाथों में खुजली नहीं होगी।
  • अगर आप और अधिक मसालेदार स्वाद चाहते हैं तो इसमें थोड़ा कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं।
  • मट्ठा की अरबी को दही के साथ भी भरोसा जा सकता है जो इसके स्वाद को दोगुना कर देता है।

मट्ठा की अरबी बनाने की सामग्री:

  • अरबी उबली हुई
  • मट्ठा आवश्यकता अनुसार
  • अजवाईन
  • हींग
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हरी धनिया बारीक कटी हुई

मट्ठा की अरबी बनाने की विधि:

  • मट्ठा की अरबी बनाने के लिए आपको सबसे पहले अरबी को अच्छे से साफ कर लेना है। और फिर कुकर में 2-3 सिटी तक उबाल लें। ध्यान रखें कि अरबी बहुत अधिक नरम ना हो वरना वह पटे समय टूट सकती है।
  • उबली हुई अरबी को ठंडा करके छील लें और मनचाहे आकार में काट ले या हल्का सा दबाकर तैयार कर लें।
  • कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें अजवाइन और हींग डालें और जैसे ही अजवाइन चटकने लगे तो इसमें उबली हुई अरबी को डाल देंगे और साथ में एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे।
  • सभी को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें मट्ठा डालेंगे और स्वादानुसार नमक डालेंगे और जब तक यह उबलने ना लगे तब तक इसे चलाते रहेंगे।
  • जब यह अच्छे से पक जाए तो फिर इसमें एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर , और एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और जब यह अच्छे से पक जाए तो इसमें बारीक कटी हुई हरी धनिया डाल देंगे।
  • और इस तरह से मट्ठा की अरबी बनकर तैयार हैं। आप लोग इस रेसिपी को एक बार ट्राई जरूर करें। और कमेंट करके जरूर बताएं कि आप लोगों को यह रेसिपी कैसी लगी।

निष्कर्ष:

मट्ठा की अरबी केवल एक व्यंजन नहीं बल्कि भारतीय रसोई की सरलता मौसमी सामग्रियों का सदुपयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक भी है। इसमें स्वाद और पोषण का ऐसा संतुलन है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। चाहे आप इसे साधारण भोजन में शामिल करें या किसी खास मौके पर बनाएं इसका स्वाद हमेशा दिल को छू लेता है।

तो अगली बार जब भी अरबी मिले इस स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश को अपने किचन में जरूर आजमाएं और अपने परिवार के साथ आनंद लें।

और पढ़ें:https://bundelkhandikitchen.com/चना-

Leave a Comment