कच्चे पपीते के परांठे “मास्टर पीस” 2025

कच्चे पपीते के परांठे मास्टर पीस बनाने से पहले कच्चे पपीते के बारे में जान लेंगे। कि इसके क्या-क्या फायदे होते हैं। कच्चा पपीता एक अत्यधिक पोषक तत्वोंसे भरपूर फल है, जिसे विशेष रूप से सलाद , सब्जी, पराठा, बात चटनी बनाने के उपयोग में किया मैं लिया जाता है। कच्चे पपीते में कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जिनके कारण ऐसे एक सुपर फूड माना जाता है।

कच्चे पपीते के लाभ:

  • 1 पाचन स्वास्थ्य: कच्चे पपीते में पपाइन नामक एंजाइम होता है , जो पाचन में करता है, और आंतों की सेहत को बेहतर बनता है। यह प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है और पाचन क्रिया को सामान्य रखता है।
  • 2 वजन कम करने में मददगार: कच्चा पपीता कम कैलोरी वाला होता है। और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को देर तक भरा हुआ रखता है। और वजन घटाने में सहायक होता है।
  • 3 त्वचा की सेहत: कच्चे पपीते में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो त्वचा को स्वस्थ रखने उम्र बढ़ाने के लक्षणों को कम करने और दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है।
  • 4 दिलकी सेहत : कच्चे पपीते में विटामिन A और C होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाते हैं यह कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
  • 5 सामान्य रक्त शर्करा स्तर : कच्चा पपीता डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभ कारी हो सकता है, क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • 6 प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है : इसमें उच्च मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं।
  • आंखों की सेहत: कच्चे पपीते में विटामिन A भी पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और दृष्टि को तेज रखने में मदद करता है।

कच्चे पपीते के परांठे उपयोग:

  • सब्जी के रूप में : कच्चे पपीते को काट कर सूप,कच्ची सब्जी मैं इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • पराठा या चपाती: कद्दूकस करके आटे में मिलाकर स्वादिष्ट पराठे बनाए जाते हैं।
  • चटनी: कच्चे पपीते का प्रयोग चटनी बनाने में भी किया जा सकता है, जिसमें तीखा और स्वादिष्ट आता है।

कच्चा पपीता न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

कच्चे पपीते के परांठे”मास्टर पीस”2025

कच्चे पपीते के परांठे मास्टर पीस स्वादिष्ट और पौष्टिक भारतीय फ्लैट ब्रेड है, जिसमें कच्चे पपीते को आटे में मिलकर बनाया जाता है । यह पराठा हल्का मीठा और कुरकुरा होता हैं।

कच्चे पपीते के परांठे मास्टर पीस बनाने की सामग्री :

सामग्री :

  • 1 कद्दूकस किया हुआ कच्चा पपीता
  • गेहूं का आटा
  • प्याज
  • हरी मिर्ची
  • जीरा हींग
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हल्दी पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला
  • तेल
  • टमाटर
  • लाल मिर्ची पाउडर (वैकल्पिक)

कच्चे पपीते के परांठे मास्टर पीस बनाने की विधि:

कच्चे पपीते के परांठे मास्टर पीस बनाने के लिए आपको एक पपीता लेना है। और पपीते के छिलके हटा कर पपीते को कद्दूकस कर लेंगे ।

पपीते को कद्दूकस करने के बाद कढ़ाई में तेल डालना है। कढ़ाई गर्म होने पर जीरा हींग डालें और हरी मिर्ची डाले। थोड़ी देर पकाने के बात प्याज डालेंगे और प्याज को पकाने दे । प्याज पकाने की बाद टमाटर डालेंगे और टमाटर को पकने देंग

उसके बाद जब हमारे टमाटर पक जाएंगे । तब हम इसमें कद्दूकस किया गया कच्चा पपीता डालेंगे। और अच्छे से पकने देंगे। इसे आपको मीडियम फ्लेम पर 10 से 15 मिनट तक पकने दें।

जब यह अच्छे से पक जाएगा। फिर इसमें मसाले डालेंगे, और अच्छे से मिक्स कर देना है। मसाले में हम धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, गरम मसाला और टाइप पाउडर डलेंगे। और अच्छेसे मिक्स करेंगे।

अच्छे से मिक्स करने के बाद अब यह परांठे बनाने के लिए मसाला तैयार है। अब हमे आटा गूथ लेना है। आटे में आपको थोड़ा सा नमक डाल लेना है। आटे को लगा लेंगे।

और यहां पर आता लगाकर तैयार कर लिया है। अब हमें इसकी छोटी-छोटी पूरी की तरह बना लगे। और जो हमने पपीते के मसाले को तैयार किया है ।या पपीते की सब्जी को बनाई गई पूरी के बीच में रखेंगे। और उसको अच्छे से बंद करके बेलन की मदद से पराठा बनाकर तैयार कर लें।

और अब हम इसे तभी पर तेल या रिफाइंड लगाकर अच्छे से सेंक लेंगे। और आप इस गरमा गरम पराठे को चटनी या चाय के साथ-साथ सर्व करें।कच्चे

और यहां पर कच्चे पपीते के परांठे मास्टर पीस बनकर तैयार है। अब हमें इन्हें चाय या चटनी के साथ सर्व करेंगे और ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं। इस रेसिपी को एक बार ट्राई जरूर करें। और कमेंट करके बताएं ।

और यह भी पढ़ें:

https://bundelkhandikitchen.com/wp-content/uploads/2025/01/1000025087.jpg

https://bundelkhandikitchen.com/__trashed/

Leave a Comment