पलक चैट एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ब्रेकफास्ट है। जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पालक के पत्तों के अलावा विभिन्न मसाले और अन्य सामग्री मिलाई जाती है। जो इस स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाती हैं।
“एनर्जी पालक पत्ता चाट”
यह चाट को एक ऊर्जा से भरपूर विकल्प के रूप में प्रस्तुत करता है।
पालक पत्ता चाट रेसिपी नाश्ता तैयार करने से पहले पालक के बारे में जान लेंगे की पलक हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक है पालक एक बहुत ही पोषक तत्वों से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसमें निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते हैं ।
पालक में क्या-क्या पाया जात है।
- 1 विटामिन्स A: पालक में प्रचुर मात्रा में विटामिन A होता है , जो दृष्टि और त्वचा के लिए लाभकारी है।
- विटामिन C: यह प्रतिरक्षातंत्र को मजबूत करता है। और शरीर में आयरन को बेहतर तरीके ।से अवशोषित करने में मदद करता है।
- विटामिन K: यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। और रक्त का थक्का बनने में मदद करता है
- विटामिनB6: यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और शरीर के ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।
खनिज(Minerals)
- आयरन (iron): पलक आयरन का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।
- मैग्नीशियम (Magnesium): यह हड्डियों के स्वास्थ्य और शरीर की ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में सहायक है।
- कैल्शियम(Calcium): हड्डियों और दांतों के लिए यह महत्वपूर्ण है।
- पोटैशियम(Potassium): यह रक्तचाप को नियंत्रित करने और शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
- फास्फोरस यह हड्डियों और दांतों के निर्माण में मदद करता है। और शरीर की ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में योगदान देता है
पालक पत्ता चाट रेसिपी लाभ:”एनर्जी पालक पत्ता चाट”
पालक एक अत्यंत पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जी है। जो हमारे शरीर के लिए कई लाभकारी गुणों से भरपूर होती है।
1 हृदय स्वस्थ्य | पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स पोटेशियम और फोलेट होता है। जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद |
2 हड्डियों को मजबूत बनाना: | इसमें कैल्शियम और विटामिन k होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। |
पालक पत्ता चाट रेसिपी के नुकसान:
पलक बहुत पौष्टिक होता है , लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं,
ऑक्सेलेट्स (Oxalate) : | पालक में ऑक्सेलेट्स की मात्रा अधिक होती है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल बना सकते हैं इससे किडनी में पथरी होने का खतरा है |
विटामिन A की अधिकता: | पलक में विटामिन ए भी होता है। अत्यधिक मात्रा में इसे खाने से शरीर मैं विटामिन ए की अधिकता हो सकती है। |
अब बनाते हैं पालक पत्ता चाट रेसिपी नाश्ता(पालक पत्ता चाट रेसिपी)
पालक पत्ता चाट रेसिपी एक स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन है, जो विशेष रूप से नाश्ते या स्ट्रीट फूड के रूप में लोकप्रिय है। इसे ताजे पालक के पत्तों से तैयार किया जाता है।
पालक पत्ता चाट रेसिपी बनाने के लिए आपको साफ एवं ताजी पालक लेनी है। और चाहिए बेसन बेसन में कुछ मसाले डालकर पेस्ट बनाकर तैयार करना है।
सामग्री,
- साफ ताजी पालक
- एक कटोरी बेसन
- जीरा
- नमक स्वाद अनुसार
- लाल मिर्ची पाउडर
- हरी धनियाउ
- हरी मिर्ची
- टमाटर
- प्याज
- खट्टी मीठी चटनी
- चाट मसाला
- आलू भजिया
विधि:
- सबसे पहले आपको पालक को साफ कर लेना है। और बेसन में नमक जीरा लाल मिर्ची डालकर पेस्ट तैयार कर लेना है।




- बेसन का पेस्ट तैयार करके कढ़ाई में तेल गरम करेंगे। और पालक को अच्छे से बेसन में डिप करके फ्राई कर लेना है।




- फ्राई करने के बाद इसको एक प्लेट में निकाल लेना है। और इसके ऊपर खट्टी मीठी चटनी लगानी है। चटनी लगाने के बाद कट की गई प्याज टमाटर हरी मिर्ची डालेंगे।






- इसके बाद थोड़ा सा दही लेना है। और प्याज टमाटर के ऊपर डालेंगे। और दही के ऊपर थोड़ी खट्टी मीठी चटनी डालेंगे और फिर आलू भुजिया भी डालेंगे । आलू भुजिया डालने के बाद ऊपर से चाट मसाला और चटनी डालेंगे।





- और यहां पर हमारी पालक पत्ता चाट रेसिपी का नाश्ता बनकर तैयार है। और इस नाश्ते को हम पालक चाट कहते हैं। जो देखने में अच्छी तो लगती है बल्कि खाने में और भी टेस्टी लगती है। आप लोग एक बार ट्राई जरूर करें ।
https://bundelkhandikitchen.com/__thttps://bundelkhandikitchen.com/__trashed/rashed/