दही बैंगन भरता ,2025,

भारतीय व्यंजन विविधताओं से भरा हुआ है, जिसमें हर राज्य हर क्षेत्र और यहां तक की हर घर की अपनी एक अलग खासियत होती है। इसी विविधता में एक खास व्यंजन दही बैंगन भरता है। यह है देश खास तौर पर उत्तर भारत और महाराष्ट्र के कुछ भागों में लोकप्रिय है।

दही बैंगन भरता एक पुरानी पारंपरिक सब्जी है, जिसे भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। पंजाब में इसे सरसों के तेल और हरी मिर्च के साथ तीखा बनाया जाता है, तो वहीं महाराष्ट्र में इसमें दही और नारियल डाला जाता है। दही बैगन भरता का मूल स्वरूप महाराष्ट्र से आया माना जाता है, जहां इसे ‘दही वांगी ‘ भी कहा जाता है।

दही बैंगन भरता क्या है:

दही बैंगन भरता एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है जिसमें गुण हुए बैगन को मसाले और दही के साथ मिलकर एक मलाईदार और स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जाती है यह देश खासकर गर्मियों में ज्यादा खाई जाती है ,क्योंकि दही शरीर को ठंडा पहुंचाता है और बैंगन हल्के तथा पचने में आसान होते हैं।

दही बैंगन भरता स्वास्थ्य लाभ:

दही बैंगन भरता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।

  • दही : प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होता है। यह पाचन क्रिया में सहायक है और पेट की अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ता है।
  • बैगन: फाइबर से भरपूर ,कम कैलोरी बाला सब्जी है। यह हृदय रोग मधुमेह और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • मसाले: दही धनिया जीरा आदि एंटीऑक्सीडेंट गुना से भरपूर होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

दही बैगन भरता बनाने की समग्री:

  • बैगन (माध्यम आकार के) 2
  • दही 1 कटोरी
  • हरी मिर्च -2,3 बारीक कटी हुई
  • लहसुन 3-4 कलियां
  • हरी धनिया
  • काला नमक
  • नमक स्वाद अनुसार
दही बैगन भरता बनाने की विधि:
  • दही बैंगन भरता बनाने के लिए सबसे पहले आपको दो मध्य साइज के बैगन लेने हैं।और उनमें चाकू से कट लगा लेने हैं और साथ में बैंगन में तेल लगा दें और फिर उनको भून लेना है,बैगन भूनने के बाद उसके ठंडा होने पर उसे छील लेना है। , और फिर इसे दही में मिक्स कर लेना है।
  • बैगन छीलने के बाद इसमें आवश्यकता अनुसार दही डालें।और दही ज्यादा खट्टा नहीं होना चाहिए।
  • इसके बाद आपको हरी धनिया मिर्ची और नमक लहसुन को अच्छे से पीस लेना है।
  • नमक मिर्च पीसने के बाद सभी को अच्छे से मिक्स कर लेना है। और बाद में प्याज काट लेंगे और भरता में अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • और इस तरह से दही बैंगन का भर्ता बनाकर तैयार है। आप लोग एक बार ट्राई जरूर करें और कमेंट में जरूर बताएं कि आप सबको यह रेसिपी कैसी लगी।

परोसने के तरीके:

दही बैंगन भरता को आप रोटी पूरी करने के साथ परोस सकते हैं। गर्मियों में यह एक हल्का और ठंडक देने वाला भोजन बन जाता है।

कुछ टिप्स:
  • बैगन को भूनते समय थोड़ा तेल लगाए ताकि उसका छिलका आसानी से निकल जाए ।
  • दही ज्यादा खट्टा ना हो नहीं भरता का स्वाद बिगाड़ सकता है। भरता बनाने के लिए ताजे दही का उपयोग करें।
  • अगर दही फटने लगे तो थोड़ा दूध मिलाएं।
  • मसाले की मात्रा अपने स्वाद अनुसार घटा बढ़ा सकते हैं ।

क्षेत्रीय विवधताएं:

  • महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में बैंगन भरता में नारियल और मूंगफली पाउडर डालते हैं।
  • उत्तर भारत: मैं बैगन भरता मे प्याज लहसुन और टमाटर का तड़का देखकर बनाया जाता है।
  • बंगाल: बंगाल में बैगन भरता सरसों के पेस्ट के साथ बैगन भर ता बनाया जाता है।
निष्कर्ष:

दही बैंगन भरता न सिर्फ एक स्वादिष्ट व्यंजन है, बल्कि यह हमारी पारंपरिक पाककला का भी एक सुंदर उदाहरण है।इसकी समाग्री सरल होती है, बनाने की विधि आसान होती है। और यह हर मौसम के लिए उपयुक्त होता है, खासकर गर्मियों में।अगर आप अपने खाने में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक शामिल करना चाहते हैं तो दही बैगन भरता एक उत्तम विकल्प है।

और पढ़ें :https://bundelkhandikitchen.com/ड्राई-जलेबी2025/

Leave a Comment